स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को जागृत करने के लिए अनोखी लगेगी चौपाल


उज्जैन । स्वर्णिम भारत मंच के संस्कृति पखवाड़ा मनाया जा रहा था जिसका समापन स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे युवा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सनातन पंचायत के आयोजन से होगा । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 16 वें युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणा स्तंभ सनातन धर्म संस्कृति प्रहरी स्वामी विवेकानंद जी को याद किया जाएगा । साथ ही सनातन पंचायत भी होगी जिसमें ज्वलंत मुद्दों पर खुली चर्चा युवा कर पाएंगे ।
संतों के सान्निध्य में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को हानि पहुंचाने के लिए किस तरह से कु प्रयास हो रहे है उन्हें रोकने पर भी बात की जाएगी । ऐसे कई गरमा गरम विषयों पर सनातन पंचायत के माध्यम से चर्चा करने का प्रयास स्वर्णिम भारत मंच ने किया है।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी युग दृष्टा युवाओं के प्रेरणा स्तंभ सनातन संस्कृति के प्रवाहक स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को निरंतर 16 वें वर्ष युवा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टॉवर चौक पर शाम 6 बजे से किया जाएगा । इस बार सनातन धर्म के प्रति युवाओं की भूमिका एवं कर्तव्य विषय पर सनातन पंचायत होगी । जिसमें प्रमुख विषय सनातन धर्म के प्रति युवाओं की भूमिका और कर्तव्य। धर्मान्तरण एवं घर वापसी । नशे में लिप्त युवाओं को बचाएगा कौन , लव जेहाद की जद में युवतियां आई कैसे आदि ज्वलंत मुद्दों पर खुली चर्चा होगी । जिसमें प्रमुख संत ,पत्रकार, समाज सेवी , पुजारी, राजनेता उपस्थित रहेंगे।
महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज की परिकल्पना पर आधारित सनातन पंचायत
पहली बार स्वामी विवेकानंद जयंती पर सनातन पंचायत हो रही है जिसमें । युवा सीधे सवाल संतों से कर सकते हैं । सनातन पंचायत की परिकल्पना महामंडलेश्वर संत शैलेशानन्द गिरी महाराज ने की है। जिसमें युवाओ द्वारा कोई भी प्रश्न सनातन धर्म के संदर्भ में पूछा जा सकता है । साथ ही राष्ट्र एवं सनातन के प्रति युवाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला जाएगा। हालांकि स्वामी विवेकानंद युग दृष्टा और युवाओं के प्रेरणा स्तंभ माने जाते हैं परंतु वर्तमान दौर में स्वामी विवेकानंद जी का स्मरण अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है । जिस तरीके से सनातन धर्म को तोड़ने और उसे मिटाने का जो षड्यंत्र चल रहा है उससे निपटने के लिए सनातन पंचायत में विचार विमर्श होगा। कल सोमवार को शाम 6.30 बजे टावर चौक उज्जैन पर इस सनातन पंचायत में से योग से लेकर भारत की संस्कृति सभ्यता का बखान किया जाएगा।
नारी शक्ति के साथ युवाओं का सम्मान
अपनी संतानों को महापुरुषों के आचार विचार और सिद्धांत से जोड़ने का प्रयास नारी शक्ति को करना चाहिए इस बात पर जोर देने के लिए ऐसी मातृ शक्ति का सम्मान किया जाएगा जो अपनी संतानों को धर्म और राष्ट्र कार्यों के लिए प्रेरित करती है । बच्चों की प्रस्तुति से टॉवर पर होगा संस्कृति का उद्घोष , गूंजेगा स्वामी विवेकानंद का जय घोष। विश्व में भारतीय संस्कृति का गुणगान कराने वाले स्वामी विवेकानंद जयंती को याद गार मनाने के लिए कलाकारों द्वारा घण्टाघर पर मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी । इस अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद सम्मान वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री ओपी भटनागर की स्मृति में श्रीमती शशि राजकुमार भटनागर की ओर से प्रदान किए जायेंगे।