



गढ़सिवाना । नगर के मोकलसर रोड़ स्थित श्री सीमंधर स्वामी जिन मंदिर, दादावाड़ी व गुरुमन्दिर के प्रतिष्ठा की 25वीं वर्षगांठ निमित्त आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव का पत्रिका आलेखन उत्सव दि. 8 जनवरी 2026 , को आयोजित हुआ जिसमे नगरजनों ने उत्साह व उमंग पूर्वक भाग लिया ।
प्रचार प्रसार समिति के सदस्य मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया की महोत्सव के जय जिनेन्द्र के लाभार्थी राणमलजी , देवेन्द्रजी, रमेशजी , प्रवीणजी सुपुत्र रिखबचंदजी छाजेड़ परिवार सिवाना – सूरत बाजते गाजते सकल संघ के साथ आशापुरा मंदिर से होते हुए चम्पावाडी परिसर में पंहुचे जहां कार्यक्रम हाल में भावभीना स्वागत हुआ ।
पत्रिका आलेखन वाटिका में पंहुचकर सभी ने नयनरम्य परमात्मा, गुरुदेव व गुरूवर्या को वंदन किया ।
कार्यक्रम स्थल पर प.पु. मुनिराज विरल विजयजी म.सा. व साध्वी भगवंत विमलप्रभा श्रीजी म.सा. ने धर्म सभा को उद्बोधित करते हुए तीर्थंकरों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व पत्रिका लेखन उत्कृष्ट भावों के साथ करने हेतु प्रेरित किया तथा पूज्य उपकारी गुरूवर्या के जन्म से देवलोगमन तक की जानकारी से अवगत करते हुए बताया कि जिस पावन भूमि में उनका अंतिम संस्कार हुआ वहां आज विशाल जिन मंदिर, दादावाड़ी व गुरुमन्दिर तथा अन्य समाजिक भवन व सुविधाएं होना गौरव की बात है ।
पत्रिका आलेखन वाटिका को आकर्षक रूप से सजाया गया व अद्भुत गंहूली व रंगोली की रचना आकर्षण का केंद्र रही ।
कार्यक्रम में कलाकृति युक्त बाजोट (चौकी) , गोल्डन श्रृंगारित थाल , कटोरी , मोर पिच्ची की पेन , अक्षत युक्त कलश व थाली में सुसज्जित पूजा सामग्री की साज सजावट हर किसी को मोहित कर रही थी ।
राजशाही अंदाज मे सभी लाभार्थी परिवारों , समाजजनों को साफा, तिलक, माला, दुपट्टा धारण कर स्थान ग्रहण करवाया गया व पत्रिका लेखन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । सभी ने परमात्मा व देवी देवताओं के नाम की आमंत्रण पत्रिका लिखी । रजत महोत्सव सह संयोजक झणकारमल चौपड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला ।
पत्रिका आलेखन दरम्यान चम्पावाड़ी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष
बाबूलालजी तातेड , ट्रस्टी
प्रकाशजी चौपड़ा , वीरमचन्दजी बोकडिया , रायचंदजी छाजेड़,
कार्यकारणी सदस्य झणकारजी चौपड़ा,साकलचंदजी जीरावला
पुखराजजी तातेड , नरेन्द्रजी संकलेचा, धनराजजी, जयंतीलालजी चौपड़ा , हरीशजी
जय जिनेन्द्र लाभार्थी: राणमलजी छाजेड़ , ऋषिजी छाजेड़, महेन्द्रजी छाजेड़, महावीरजी छाजेड़ व नगर के गणमान्य चुन्नीलालजी रासोणी केसरीमलजी चौपड़ा , राणजीतमलजी ललवानी, शांतिलालजी चोपड़ा , महावीरजी भंसाली, केवलचंदजी गुलेच्छा , जयंतीलालजी ओस्तवाल, दीपचंदजी ओस्तवाल , रमेशजी रासोणी ,मांगीलालजी संकलेचा, कुबेर शाह एवं काफी नगरजन उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है की रजत जयंती महोत्सव खरतरगच्छाधिपती प.पू. आचार्य भगवंत श्री जिनमणीप्रभसुरीश्वरजी म.सा. आदि साधु – साध्वीजी की पावनकारी निश्रा में 17 जनवरी को प्रारंभ होगा व विविध कार्यक्रमों के साथ 21 जनवरी को ध्वजारोहण के विशेष आयोजन के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति होगी ।
कार्यक्रम दरम्यान प्रतिदिन शास्त्रीय संगीतमय पक्षाल , अभिषेक व अष्ट प्रकारी पूजा , गुरुभगवंत का प्रवचन , विभिन्न पूजा अनुष्ठान , कुमारपाल महाराजा के परिवेश में परमात्मा की आरती , संध्या भक्ति , रात्रि परमात्मा भक्ति आदि कार्यक्रमों के साथ गृह लक्ष्मी कुल की रोनक मायके (बहु सम्मेलन) आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
चम्पावाडी ट्रस्ट द्वारा प्रथम बार दि. 20 जनवरी को बहु सम्मेलन का आयोजन होने से मातृभूमि की हजारों बहुएं उत्साह पूर्वक भाग लेगी । महोत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है । संस्था के अध्यक्ष संघवी वंशराज भंसाली , महोत्सव समिति के संयोजक बाबूलाल भंसाली , सह संयोजक भूरचंद जीरावला , बाबूलाल तातेड, झणकारमल चौपड़ा, अरुण ललवाणी, चम्पावाड़ी ट्रस्ट मंडल सदस्यगण, विभिन्न समिति के सदस्यगण महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए है ।