
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । धर्म, समाज, संस्कृति, और जीवदया के प्रति समर्पित एवं दिगंबर जैन परवार समाज इंदौर के वरिष्ठ सदस्य श्री एन के जैन(रोडवेज) अपने सार्थक सफल जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर 76 वें वर्ष में पदार्पण कर चुके हैं। आपका जन्म सन 1951 में नागपुर में हुआ आपके पिता स्वर्गीय श्री कामता प्रसाद जी जैन भोपाल मध्य प्रदेश स्थित वल्लभ भवन सचिवालय मैं डिप्टी सेक्रेटरी रहे हैं। अपनों से हंसना बोलना और परायों में अपनापन बोने वाले हर दिल अजीज एवं हरफनमौला श्री जैन ने सन 1974 में राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) भोपाल में यातायात प्रबंधक के रूप में पदस्थ होकर अपने केरियर की शुरुआत की, कुछ वर्ष तक यातायात प्रबंधक के पद पर कार्य करने के उपरांत आपका प्रमोशन संभागीय प्रबंधक के पद पर हो गया और सन 2009 मे आप इसी पद पर कार्य करते हुए इंदौर से सेवा निवृत हो गए। 35 वर्ष के अपने सफल सेवा काल में आप भोपाल,रीवा,गुना, नागपुर ,खरगोन आदि स्थानों पर पदस्थ रहे।
संस्कार वान दो पुत्र और एक पुत्री के पिता एन के जैन की जीवन संगिनी श्रीमती सुधा जैन भी एक धर्मनिष्ठ ग्रहणी हैं।
श्री एन के जैन श्री दि० जैन चंद्र प्रभु परवार समाज मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य हैं,आपने दि जैन सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर तीर्थ मे, दिगंबर जैन मंदिर भोपाल एवं रेवती रेंज इंदौर में निर्मित हो रहे सहस्त्रकूट जिनालय में भी एक एक जिन प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य अर्जित किया है जो आपकी धार्मिक उदारता और दानशीलता का प्रतीक है। आप के इस शुभ दिन पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, आजाद जी जैन, नरेंद्र जी जैन पप्पा जी राजीव जैन बंटी मुकेश जैन आदि समाज श्रेष्ठीयो ने बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।