

जबलपुर। आज आयोजित रोटरी क्लब जबालीपुरम सीजन फाइव क्रिकेट फॉर चैरिटी के प्रथम दिन के सभी मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे।
पहले मैच में क्रिकेट लवर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में ईसे सॉफ्ट रॉयल की टीम मात्र 33 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए श्री चरण कमल जी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में रोटरी क्लब संस्कारधानी ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें रोटरी क्लब जबालीपुरम की टीम केवल 10 ओवरों में 77 रन ही बना सकी।
इसके बाद क्रिकेट बडीज़ और पंड्या इलेवन के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें क्रिकेट बडीज़ ने 10 रनों से जीत हासिल की। क्रिकेट बडीज़ ने 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए। अगले मुकाबले में युरेका फ्लेम्स ने 126 रन बनाए और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम को मात्र 49 रनों पर ऑलआउट कर शानदार जीत दर्ज की। कार्यक्रम में आज के मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी, श्याम कनोजिया तथा विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन दिए और रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना।
उद्घाटन विधायक अशोक रोहाणी जी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज जी, समाजसेवी दीपांकर बैनर्जी ,सुधांशु गुप्ता,पार्षद श्याम कनोजिया, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, असिस्टेंट गर्वनर रोटे हरीश रिझवानी, रोटे अभिषेक केशरवानी, डिस्ट्रिक्ट मीडिया चैयरमेन रोटे नितिन जैन सहित जबलपुर के सभी वरिष्ठ रोटरी सदस्य एवं विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव की गरिमामयी उपस्थिति रही।