आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई

रतलाम 24 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा आज 24 जनवरी को होटल समता सागर, रतलाम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटना के संबंध में विशेषज्ञ श्री एस डी फासलकर द्वारा तकनीकी एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव ऑपरेशन की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ 14, उद्योग विभाग से 40 प्राइवेट फैक्ट्री के कर्मचारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।जिन्हें आपदा से संबंधित कीट प्रदान की गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 01फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती रोशनी बिलवाल,प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *