पेयजल की शुद्धता की नियमित जांच तथा पानी की टंकी की सफाई नियमित रूप से करवाये- कलेक्टर

पेयजल व्यवस्था के लिए पी एच ई एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम 24 जनवरी। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए पी एच ई एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, ई ई पी एच ई श्री भूरिया, जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत एकल ग्राम नल जल योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों म में एसडीओ पीएच ई जाकर जांच करे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे हैण्डपम्प जिनका पानी पीने योग्य नहीं उन्हें रेड आईल पेन्ट कर चिन्हित करवायें एवं आमजन को इसकी जानकारी दी जाए ताकि कोई भी हैण्डपम्प का पानी पीने के लिए उपयोग नहीं करे।
जल निगम के कार्य पूर्ण होने के बाद रोड को पुनः वैसे ही मरम्मत करवाएं जैसे वह पूर्व स्थिति में थी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो योजनाएं पूर्ण हो गई है उनको ग्राम पंचायत को जल समिति के समक्ष में कार्य पूर्ण होने के बाद ही हैंडओवर किया जाए। गणतंत्र दिवस पर होने वाली विशेष ग्राम सभाओ मे जल समिति की बैठक अनिवार्य रूप से करवाये। कलेक्टर ने बैठक में पेयजल की शुद्धता की नियमित जांच तथा पानी की टंकी की सफाई नियमित रूप से करवाई जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर बैठक आयोजित कर पानी की टंकी की सफाई के संबंध में सफाई करने वाले कर्मचारियों को जानकारी प्रदाय की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *