गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई

रतलाम 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन के लिए की गई तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल आज 24 जनवरी को स्थानीय पोलो ग्राउंड पर की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर एवं कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान पुलिस बल, स्काउट, एस ए एफ, एनसीसी, शौर्य दल द्वारा अंतिम रूप से मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास किया गया।

Play sound