
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े आत्म-शुद्धि के महापर्व दशलक्षण पर्युषण पर्व की आज से विधिवत शुरुआत हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि नगर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में आज प्रातः काल से ही अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। सभी जिनालयों को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया है। छत्रपति नगर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री 1008 आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस श्रीजी के मस्तक पर शांतिधारा करने का परम सौभाग्य कमल जैन, पवन जैन चैलेंजर एवं सतीश डबडेरा परिवार को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी डॉ. जैनेन्द्र जैन, नरेंद्र नायक, वीरेंद्र जैन अखिलेश सोधिया, अजय जैन, आजाद जैन, राजेन्द्र नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
10 दिनों तक धर्ममय रहेगा वातावरण
दद्दू ने बताया कि शहर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में आज से लेकर 25 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात्रि तक विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
- प्रातः काल : अभिषेक, शांतिधारा, दशलक्षण विधान एवं पूजन
- दोपहर में : तत्वार्थ सूत्र वाचन एवं स्वाध्याय
- सायं काल : सामाईक एवं विद्वानों द्वारा शास्त्र प्रवचन
- रात्रि में : धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रमुख आयोजन – 21 सितंबर (रविवार) – सुगंध दशमी महापर्व पर सभी जिनालयों में विशेष धूप दशमी मनाई जाएगी। मंदिरों में सुगंधित धूप चढ़ाई जाएगी, आकर्षक झांकियां बनाई जाएंगी एवं रंगोली सजाई जाएगी।
27 सितंबर (शनिवार) – क्षमावाणी पर्व का सामूहिक आयोजन शाम 4 बजे से कांच मंदिर, इंदौर पर होगा, जहाँ सकल जैन समाज सामूहिक रूप से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर एक-दूसरे से क्षमा याचना करेगा।
सम्पूर्ण पर्युषण पर्व के दौरान इंदौर के सभी जिनालय धर्म आराधना के केंद्र बने रहेंगे।