जैन श्री संघ सज्जनमिल क्षेत्र में सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम हुआ

रतलाम। जैन श्री संघ सज्जनमिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने बताया कि आज मोहनबाग में परम पूज्य हेमप्रज्ञजी साध्वीमहाराज जी की सुशिष्या हर्षित पूर्णा श्रीजी साध्वीमहाराज की पावन निश्रा में सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम हुआ। जिसमें श्री संघ के 500-600 सदस्यों ने लाभ लिया।मंगलाचरण सुनीता जी बोहरा ने गया।
सबसे पहले 9.30 बजे सूबह पूज्यश्री के प्रवचन हुए जिसमें पूज्यश्री ने क्षमा के महत्व को बताया।आपश्री ने बताया कि क्षमा का मतलब केवल ये नहीं है कि आप मुझे माफ कर दो बल्कि ये है कि मैने भी आपको माफ़ किया। आपश्री ने 1 दृष्टांत बताते हुए कहा कि कभी कभी गुरु को भी शिष्य से माफी मांगनी पड़ती है।
प्रवचनों के पश्चात सामूहिक क्षमापना करी गई जिसमें श्रीसंघ के संरक्षक जयंत बोहरा, अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा, सचिव अमित कोठारी, उपाध्यक्ष सुभाष सेठिया, प्रकाश नांदेचा,सहसचिव अखिलेश बोहरा, श्री संघ के वरिष्ठ शैतानमल बोहरा, अजय पामेचा,सरोज बेन कांसवा, आदि ने क्षमा मांगी।
बाबूलालजी सियार,राजेंद्र कोठारी,प्रवीण डूंगरवाल,अभय मूणत,मनोज जैन,झमक चत्तर,कनकमल जैन, देवेंद्र पुगलिया,रमेश कोठारी,नवीन मेहता,दिलीप गेलडा, जयंती जैन,ललित मेहता,ललित गांधी,विजय पितलिया विवेक बाफना उपस्थित रहे।
संचालन अमित कोठारी ने किया। अंत मे सुस्वादिष्ट नवकारसी का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *