राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में होगा

रतलाम 24 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ज्ञान भवन में किया जाएगा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माय इण्डिया, माय वोट“ है तथा टेगलाइन “सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी“ है। जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ज्ञान भवन में प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे प्रातः 11.00 बजे अतिथियों का आगमन होगा। 11.05 से 11.10 तक दीप प्रज्जवलन, 11.10 से 11.15 अतिथि स्वागत, 11.15 से 11.20 स्वागत उद्बोधन, 11.20 से 11.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन, 11.30 से 11.40 अतिथि उद्बोधन तथा शपथ ग्रहण, 11.40 से 11.55 बजे तक आभार व्यक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *