
रतलाम। तेजा नगर निवासी 77 वर्षी श्री ज्ञानचंद्र जी गुगलिया के निधन के पश्चात परिवार ने नेत्रदान कराकर समाज के समक्ष अनुकरणीय मिसाल पेश की है। अशोक भाणावत की प्रेरणा से पुत्री संगीता मेहता,कविता गोधवत व भतीजे प्रवीण गुगलिया ने दी नेत्रदान की सहमति। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मेडिकल कॉलेज डिन डॉ. अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देशन पर नेत्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ऋषाेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा, राजवंत सिंह सहायक कालू राम द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान परिषद से पियूष दख, अंकित नीम्जा एवं समाज जन उपस्थित रहे।