

रतलाम । 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान सालाखेड़ी स्थित एक फोर व्हीलर शोरूम पर गणेश स्थापना के साथ प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी वितरित की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन एवं ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास तथा जनरल मैनेजर योगेश त्रिवेदी ने बप्पा की आरती कर आशीर्वाद दिया तथा प्रसादी भी धर्मालुजनों को वितरित की। इस अवसर पर रेलवे पेंशनर दिलीप गोयल, दिनेश गर्ग, राजेंद्रसिंह झाला, वीरेंद्रसिंह यादव, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, सुधीरकांत दुबे, मनोहर एम, हरिसिंह सहित धर्मालुजन उपस्थित रहे।