ग्रामोदय से अभ्युदय : मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकास की पहल

गोंदी शंकर मे ग्राम चौपाल ओर रिंगनोद में गौचौपाल आयोजित

जावरा (अभय सुराणा) । जन अभियान परिषद के तत्वावधान में रिंगनोद सेक्टर के ग्राम गोंदी शंकर मे ग्राम चौपाल एवं रिंगनोद में गौ चौपाल का आयोजन ग्रामोदय से अभ्युदय के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, युवराज सिंह पंवार ,अभय कोठारी रहे।
ग्राम गोंदी शंकर मे ग्राम चौपाल को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक रत्नेशविजयर्गीय ने ग्राम को सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने पर बल दिया आपने कहां की सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, स्वदेशी भावना, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज तथा गौ-संरक्षण से ही ग्राम सक्षम बनेंगे ।आपने किसानों से जेविक खेती करने का आग्रह किया ।
साथ ही शासन की 2 साल की प्रमुख योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया। विकास खण्ड समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार ने कहां की कहा कि यह अभियान “संकल्प से समाधान” की दिशा में ग्राम स्तर से परिवर्तन लाने का प्रयास है।आपने पर्यावरण एवं स्वदेशी जागरूकता पर बल देते हुए।
युवाओं को छोटे छोटे प्रयास कर ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने का आग्रह किया आपने आव्हान किया कि युवा उद्यम की दिशा में काम करें और जैविक कृषि को अपनाकर जहरमुक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे गया।
नवांकुर संस्था श्री अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष श्री अभय कोठारी ने ग्राम विकास ओर हमारी भूमिका के साथ शिक्षा ओर संस्कारों की बात करते हुए गांव मे पुस्तकालय खोलने एवं संस्कार केन्र्द चला कर आदर्श गांव बनाने का आग्रह किया । आपने कहां की केन्र्द एवं प्रदेश सरकार ग्रामीणों का जीवन स्तर बढाने हेतु मुलभुत सुविधाएं प्रदान कर रही है आज गांवों में सड़क,बिजली, आवास, पानी सिंचाई संसाधन एवं उन्नत खेती के बाद सरकार मुहैया करवा रही है ऐसे में ग्रामीणों को आगे आकर गांवों को साफ-सुथरा, नशामुक्त एवं उन्नत जेविक खेती से परिपूर्ण बनाना चाहिए।
सभी अतिथियों को फूल माला और गमछों से स्वागत किया गया। उपस्थित सभी जनों को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के साथ मांगीलाल टेलर, रामचंद्र पांचाल, शिवनारायण टेलर,मोहन दास बैरागी, कालू सेठ,नगुलाल परमार,नाथूलाल खोईवाल, नरेंद्र पांचाल,सुंदर दास बैरागी,लाखन सिंह पवार,आशीष जोशी,सुनील पांचाल ग्रामीण गणमान्य जन उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन अंकीत ठाकुर एवं एवं आभार प्रदर्शन दीपक त्रिवेदी ने किया । ग्राम रिंगनोद में गौ चौपाल -इसी प्रकार श्री कृष्ण गौशाला रिंगनोद में गौ -चौपाल का आयोजन किया गया जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय,युवराज सिंह पवार, अभय कोठारी ने गौशाला में गायों की पूजा की एवं गायों को चारा खिलाया इस अवसर पर गौ सेवक के रूप में बसंतीलाल श्रीमाल, मांगीलाल पटेल एवं धीरेंद्र सिंह श्रीमाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया, इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि गौसंरक्षण के माध्यम परिवार के संपन्नता संभव है आपने कहा कि सरकार भी गोपालन एवं पशुपालन पर जोर दे रही है और शासन स्तर पर सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवराज सिंह पवार ,अभय कोठारी, धीरेंद्र श्रीमाल ,मांगीलाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में बसंत सिंह श्रीमाल ,मांगीलाल पटेल ,दिलीप पाठक ,प्रकाश डाबी, बलजीत सिंह, अनिल ,जगदीश ,कान्हा आदि उपस्थित थे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन युवराज सिंह राणावत एवं आभार प्रदर्शन अंकित ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *