

जयपुर। परम पूज्य दिव्य तपस्वी राष्ट्र संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज के सानिध्य में ससंघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर थड़ी मार्केट मानसरोवर में 25 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे सरदार पटेल स्कूल गुजराती भवन में परम पूज्य ब ब्र देशना दीदी एवं ब्र उषा दीदी की भव्य जैनेश्वरी दीक्षा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई, इसी अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का 18वां आचार्य पदारोहण दिवस एवं तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मति सागर जी महाराज का 88 वाँ “दिवस भी मनाया गया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि उपरोक्त समारोह का झंडा रोहण जय प्रकाश निर्मला जैन मांगियावास जयपुर द्वारा किया गया। मंगलाचरण ब्रह्मचारणी दीदी ने किया मंगल गीत नृत्य स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। दीक्षार्थियों के माता-पिता प्रेमचंद चंदा देवी बाकलीवाल पीपला वाले भानु मोहित मालपुरा वाले थे। सभी मांगलिक क्रियाएं विधि विधान द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज द्वारा कराई गई दीक्षा में सहयोग प्रदान किया परम पूज्य आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज ने।
इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए बाराबंकी उत्तर प्रदेश जैन समाज के पदाधिकारियों एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अंकुर जैन मंत्री तेज कुमार जैन के नेतृत्व में आचार्य श्री को श्रीफल चढ़ाया और निवेदन किया कि आचार्य श्री ससंघ 2026 का चातुर्मास बाराबंकी में हो। इस अवसर पर ब्र शैली दीदी एवं पंकज लुहाडिया द्वारा संचालन किया गया।
समारोह में समाज श्रेष्ठी प्रवीण प्रिया, विकास मेनका बडजात्या, जय कुमार जैन कोटा वाले, मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुमति कुमार जैन, मंत्री अशोक कुमार जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन नगीना वाले, आदि पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के, महिला मंडल, युवा मंडल के पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तगणों ने दीक्षा की अनुमोदना की।