भारत माता समक्ष पतंजलि द्वारा योगमय झंडा वंदन

योग यज्ञ प्रकृति स्वदेशी संरक्षण के लिए संकल्पित

रतलाम। स्वतंत्र भारत 77 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम पाचों संगठनों के तत्वाधान में भारत माता उघान स्थित नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल के मुख्य आतिथ्य भाजपा नेता मनोज शर्मा, मयूर पुरोहित के विशेष आतिथ्य में भारत माता समक्ष योगमय पुष्पमाला अर्पित कर सामूहिक झंडा वंदन व राष्ट्र गान किया गया।
हर जन अपनी सभ्यता संस्कृति का अनुशरण कर स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रहें योग यज्ञ प्रकृति आयुर्वेद स्वदेशी गुरु कुल शिक्षा चिकित्सा संरक्षण का उदघोष करते हुए जिला प्रतिनिधियों में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, राकेश सोनी, प्रकाश चंद्र बिलाला, राजमल कुमावत, मुकेश गुरनानी, महेन्द्र सोनी, राजेश चांदवानी, महिला प्रतिनिधि में श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, ललीता कुमावत, मीना भावसार, अन्य योग परिवार जन उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *