मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम शाखा ने गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम l आज मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम शाखा ने गणतंत्र दिवस मनाया l जिसमें यूनियन ऑफिस पर ध्वजारोहण किया गया जिसमें अध्यक्ष अभिषेक जैन,सहसचिव अविनाश पोरवाल, उपाध्यक्ष रशिद खान कोषाध्यक्ष संजय व्यास एवं अन्य सभी साथियों ने मिलकर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया l
इसमें आगामी 12 फरवरी को होने वाली संयुक्त श्रम संगठनों की हड़ताल के बारे में भी विचार विमर्श किया गया एवं रूपरेखा तय की गई |

Play sound