प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम के पेंशनरों ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

देश भक्ति के राष्ट्रीय गीतों दी प्रस्तुति

रतलाम। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम के बैनर तले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर पेंशनरों ने गुलाब चक्कर प्रांगण में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। वरिष्ठ पेंशनर्स के.एल. भाटी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी दी। साथ ही राष्ट्रीय नारे गुंजायमान किये।
राष्ट्रीय कार्यक्रम अंतर्गत पेंशनर्स आशा श्रीवास्तव, क्षमा मुक्ता परिहार, जयवंत गुप्ते, अश्वीन शुक्ला, निर्मल कुमार जैन, रचना चंद्रावत, आशीष मिश्रा, जितेन्द्रसिंह भूरिया, हरिश गेहलोत, जे.सी. राठौर, उच्छवलाल सालवी, गीता राठौर, कीर्ति कुमार शर्मा ने देश भक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीतों की सभी ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे। संचालन कीर्तिकुमार शर्मा ने किया व आभार रणजीतसिंह राठौर ने माना।

Play sound