
रतलाम। अखंड ज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा श्री स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम पर किया जा रहा है। आश्रम के भक्त गणो ने बताया कि कथा व्यास श्री स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज 28 जनवरी बुधवार से लेकर 3 फरवरी मंगलवार तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम पर श्रीमद् भागवत परायण करवाएंगे इस दौरान हरिद्वार से आए स्वामी हरिहरानंद दंडी स्वामी के प्रवचन भी प्रतिदिन होंगे। कथा के जजमान श्रीमती शकुंतला पांडे कुमारी ललिता पांडे व भाई प्रफुल्ल पांडे है आश्रम के भक्त जनों ने नागरिकों से इस दौरान धर्म लाभ लेने का आग्रह किया हैl