
जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित शास्त्री हॉल पर *26 जनवरी के अवसर चौपाटी चौपाल एवं साँवरे कुटुंब परिवार द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस पहल व शुभ अवसर पर राष्ट्र का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का झंडा वंदन किया गया। इसके पूर्व पधारे कॉलोनी व नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शास्त्री हॉल में स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात आमंत्रित मुख्य अतिथि केवलराम जी सांखला, आर्मी रीटा बालकृष्ण जी त्रिवेदी, कॉलोनी अध्यक्ष रामबिहारी लाल जी शर्मा एवं महिला शक्ति से समाजसेवी अर्चना जी कर्नावट भव्य देशभक्ति से ओतप्रोत बोद्धिक प्रदान किया गया एवं साथ ही गीत-संगीत व सांस्कृतिक आयोजन आयोजित हुए। कार्यक्रम पश्चात पधारे समस्त कॉलोनीवासी व नगरवासी ने मुंह मीठा कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। चौपाटी चौपाल एवं साँवरे कुटुंब परिवार के सभी सदस्यों ने पधारें सभी नागरिकों का आभार माना।