शेखर नाहर को बेस्ट रोल का अवार्ड 1200 फिल्मों के बीच टॉप टेन में जगह

जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद के प्रांतीय नेत्र प्रकल्प के संयोजक एवं नगर प्रदेश व देश की विभिन्न संस्थाओं में रहकर अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाह करने वाले समाजसेवी शेखर नाहर द्वारा निर्मित नेत्रदान पर आधारित प्रेरणादाई लघु फिल्म जीवन ज्योति को चंबल अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव कोटा द्वारा विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। देश एवं विदेश से लगभग 1200 फिल्मों के बीच इस फिल्म ने टॉप टेन में स्थान बनाकर जावरा शहर का नाम फिर रोशन किया है। समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्म जीवन ज्योति को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, सशक्त कहानी प्रभावशाली निर्देशन और श्रेष्ठ अभिनय के कारण इस फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जीवन ज्योति ने यह सिद्ध कर दिया कि जब लघु फिल्म की कहानी श्रेष्ठ निर्देशन अच्छा हो और सभी कलाकारों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो तो फिल्म अपनी पहचान अवश्य बनाती है। फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीक टीम को शुभकामना देते हुए स्नेहीजनों ने उम्मीद जताई हे की भविष्य में भी ऐसी ही प्रेरणादाई और समाज को दिशा देने वाली फिल्में बनाते रहेंगे।