रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते मेडल




रतलाम । भोपाल में शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स का पावर हाउस बन चुका है।
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है कि खेल अधोसंरचना के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बने। आने वाले समय में प्रदेश संभवतः पहला राज्य होगा, जहां हर विधानसभा स्तर पर कम से कम एक खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जाएगा। रतलाम के खिलाड़ियों ने जीते मेडल जिला खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है| एथलेटिक्स कोच निर्मला डामोर भटेवरा के मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
शिवेंद्र सिंह राठौर ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल , जबकि रंगलाल डोडियार ने 3000 मी. दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। मोहित सिंह ने 400 मी हर्डल्स में सिल्वर और 110 मी. हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रिंस परमार ने लॉन्ग जंप और जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि अंशिका ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।इसमें 4*400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल विनायक राव ,देवेश शर्मा, मोहित सिंह और रंगलाल डोडियार का रहा है ।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनकी सफलता पर खुशी जताई है। खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्राउंस मेडल पर क्रमशः 31000/21000 /11000 और चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 7000 का नगद पुरस्कार खिलाड़ियों के बैंक खाते में मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जमा कराया जाएगा