
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक के तत्वाधान में लगातार गौ सेवा प्रोजेक्ट को आगे बढ़ते हुए। खेतलपुर गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ का सेवन कराया गया। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप के सचिव संजय बाफना, भावेश बागरेचा, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील गांधी , सुनील भटेवरा,दीपक चौरडिया, राजेंद्र घोटा, रितेश जैन ,आशीष गादिया ,अजय जैन ,चंदन दख, संगीता बाफना, आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय बाफना और आभार प्रदर्शन रितेश जैन द्वारा किया गया।