वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया को विद्यालय में सम्मानित किया गया

रतलाम। श्री नित्यानंद शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में कार्यरत अंग्रेजी की वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया को समारोह आयोजित कर विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय हे कि मजावदिया ने स्कूल का 100% परिणाम दिया, विद्यार्थियों को नवाचार से शिक्षा देने के साथ-साथ, पर्यावरण व आध्यात्म के क्षेत्र में विशेष कार्य व उपलब्धि हासिल करने तथा नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने के विशेष कार्य किये है । जिसको लेकर जिला प्रशासन व्याख्याता मजावदिया को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित कर चूका हे। इसके बाद विद्यालय परिसर में नूतन मजावदिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया सरपंच अनिल पाटीदार, राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित प्राचार्य गोपाल वर्मा व पत्रकार राकेश पोरवाल ने मजावदिया को सम्मानित किया।नूतन मजावदिया ने इसका श्रेय प्राचार्य गोपाल वर्मा को देते हुए आभार माना हे।
इस दौरान बीना वर्मा, आशा शर्मा, इसरार खान, कमल सिंह, अनिल तिवारी, राम टिलवानी, सुनीता गेहलोत, सुभाष चंद्र घनौलिया, सतीश चौहान, प्रवेश पाटीदार, सुनील पाटीदार, हिना सिसोदिया, शांतिलाल काका, सर्वेश माथुर, गोपाल उपाध्याय विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *