स्वामी जी अहोभाव से निवृत हो गए हैं वह दयालु थे गुरुदेव की कृपा हमारे मध्य आज भी बनी हुई है

रतलाम। परम पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का स्थूल शरीर में आज हमारे मध्य उपस्थित नहीं है किंतु उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग संपूर्ण मानव जाति का उद्धार करता है तथा उनकी प्रेरणा आज भी हमारे मध्य उपस्थित है। यह बात सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम स्वामी ज्ञानानंद मार्ग पर स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित विभिन्न संत गणों ने कही संतों ने कहा कि स्वामी जी अहोभाव से निवृत हो गए हैं वह दयालु थे गुरुदेव की कृपा हमारे मध्य आज भी बनी हुई है संतों ने कहा की हम अपने आप को नहीं जानते हैं इसलिए परमात्मा को भी नहीं जान पाते हैं इसलिए सबसे पहले हमें अपने आप को जानना होगा ।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान श्री श्री 1008 हरि हरानंद महाराज, अवधेशानंद महाराज, विशुद्धानंद महाराज, आत्मानंद गिरि महाराज, आनंद गिरि महाराज, वासुदेवानंद महाराज, निलगिरी महाराज, सेवाराम महाराज, प्रकाशानंद महाराज, नरेंद्र गिरी महाराज व देव स्वरूपानंद महाराज ने अपनी भावना व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित नागरिकों ने स्वामी स्वरूपानंद महाराज की प्रतिमा व चरण पादुका पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर यज्ञ संपन्न हुआ।
अंत में गुरुदेव की आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर राजेंद्र पुरोहित, शकुंतला पांडे, ललित पांडे, प्रफुल पांडे सहित नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *