रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से की कैंसर यूनिट की विशेष मांग

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम के चेयरमैन प्रीतेश गादिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप से कैंसर रोगियों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र की मांग की गई। जिसमें शासन द्वारा रेडक्रॉस के अंतर्गत कैंसर से पीड़ित रोगियों के सर्जरी कीमोथेरेपी जैसा प्राथमिक उपचार रतलाम जिला में ही हो जाए ऐसी व्यवस्था की मांग के लिए रेडक्रॉस का संचालक मंडल ने उन्हें पत्र भेंट किया। जिले में यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से रोगीयों का उपचार के साथ-साथ यात्रा का एवं भोजन ठहरने सभी का खर्चा बच पाएगा तो वह आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर नहीं पड़ेगा और आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा इस हेतु शासन द्वारा मिनिमम 30 बेड का सेंटर व्यवस्थित रूप में संचालित किया जाए वह इसकी डॉक्टर की टीम लैब सीटी स्कैन कम मूल्य पर दवाइयां आदि सुविधा मिलने पर रोगियों को राहत मिलेगी यह मांग पत्र के माध्यम से की गई। इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन सुशील मुनत कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, अशोक जैन लाला, हेमंत मूणत, सुलोचना शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *