“मानव सेवा ही प्रभु सेवा” को साकार करता JSSG स्वस्तिक इंदौर का सेवा प्रकल्प

इंदौर। मानव सेवा ही प्रभु सेवा के महामंत्र को आत्मसात करते हुए जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप इंदौर स्वस्तिक द्वारा नव-मनोनीत अध्यक्ष अभिषेकजी मेघाजी मोदी के कार्यकाल में प्रथम मानव एवं चिकित्सा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आस्था चिकित्सा संस्थान को मल्टीपेरा मॉनिटर प्रदान किया गया। यह पुण्य कार्य करुणा, संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है।यह सेवा-कार्य पूज्य माताश्री रंजना जी पारख की पांचवीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर स्वस्तिक ग्रुप अध्यक्ष आशीषजी–नेहाजी एवं प्रकाशचंद, अक्षरा, अनन्या, अयांश तथा समस्त पारख परिवार, इंदौर द्वारा सम्पन्न किया गया, जो श्रद्धा को सेवा में रूपांतरित करने का श्रेष्ठ भाव प्रस्तुत करता है।कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री विजयेंद्र जी त्रिवेदी साहेब एवं डॉ. राजूजी जैन के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने इसे दान, करुणा और आत्मिक उन्नति—तीनों का सुंदर संगम बताया।इस अवसर पर JSSG फेडरेशन से पधारे महासचिव अरिहंत जी जैन, ग्रुप के संस्थापक प्रभात–प्रतिभा जी चोपड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष–सरोज जी श्रीमाल, अभिषेक मेघा मोदी एवं अमित–अदिती लूणावत ने अपने-अपने वक्तव्यों में इस मानव एवं चिकित्सा सेवा प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया। साथ ही, ग्रुप के अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों पारस–प्रगति जी हरकावत, प्रदीप–माधवी जी जैन, रूपेश–नम्रता जी जैन, निलेश–टीना जी जैन, एवं अजय–बबीता जी लुणावत द्वारा भी इस सेवा-कार्य की अनुमोदना की गई, साथ ही यह भी शुभकामना व्यक्त करते हैं कि नवीनतम अध्यक्ष अभिषेकजी मेघाजी मोदी के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे अनेक मानव एवं सेवा-प्रकल्प निरंतर साकार होते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *