

रतलाम। सद्गगुरू श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का १४८ वा प्रगट दिन बड़े उत्साह के साथ स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज भवन में संपन्न हुआ। जहाँ सुबह से शाम तक श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण किया गया तत्पश्चात आराधना भजनी मंडल की माधुरी सोहनी, वंदना जलगांवकर, सीमा बोरकर, जयश्री भट्ट,आसावरी मोघे,मृदुला करंदीकर, मीना मुले वैशाली बोरगांवकर ,माया महेश शुभदा बर्वे, सीमा वाफगांवकर ,मेधा सरवटे मीनाक्षी पुरंदरे,संगीता जैन ,सुलभा कुलकर्णी ,सुनीता लोणकर, तरूणा जोशी,भाग्यश्री ढमढेरे द्वारा सुमधुर भजनों के द्वारा स्वरसाधना अर्पित की गई l प्रकट दिवस का समापन भंडारे के साथ हुआ । कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर ,सचिव अरविंद डबीर , कोषाध्यक्ष मनीष जोशी ,नितिन बोरगांवकर, वीरेंद्र वाफ़गांवकर , नितिन तारे सुनील महेश , प्रवीण पन्हालकर,किशोर जोशी,राजेश गडकरी ,संजीव बोरकर, राकेश पोरवाल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे ।