मानव सेवा समिति “रक्त केंद्र” ने खरीदे लगभग 16 लाख के नए आधुनिक संसाधन

रतलाम। मानव सेवा समिति रक्त केंद्र पर नए संसाधनों की विधिवत पूजा अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, समिति के पदाधिकारीयो, सदस्यों, डॉक्टर्स एवं स्टाफ द्वारा की गई | मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी रक्त केंद्र को और अधिक जन सुविधाओं एवं रक्तदाताओं की सुविधा के लिए करते रहे हैं इसी क्रम में लगभग 16 लाख रुपए में दो आधुनिक रक्तदान कोच, चार रक्त कलेक्शन मॉनिटर एवं 450 यूनिट प्लाज्मा रखने के लिए -40° सेंटीग्रेड वाला डीप फ्रीजर रक्त कोष के लिए मंगवा कर उनका पूजन अर्चन के साथ सेवाओं में सम्मिलित किये गए| मानव सेवा समिति के पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरली वाला, नजीर भाई शेरनी, जिनदास लूनिया, राजकुमार सुराणा, अनिल पीपाड़ा, विवेक बक्षी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चोरडिया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडाणी, सुरेंद्र सुरेका, सत्यनारायण जोशी एडवोकेट, कांतिलाल वशिष्ठ ,गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बक्षी, गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने अपनी सहमति देकर सभी आधुनिक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने पर डॉ इंदरमल मेहता, डॉक्टर कनुप्रिया, सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की| सचिव विवेक बक्षी ने सभी दानदाताओ, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का हृदय से आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *