मशहूर इकबाल हुसैन रमजान फरीदी कव्वाल पार्टी ने अपनी शानदार कव्वाली से समां बांध दिया

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर की मशहूर इकबाल हुसैन रमजान फरीदी कव्वाल पार्टी ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में अपनी शानदार कव्वाली से समां बांध दिया। उन्होंने ताजदारे हरम’ सारे ल मका से तलब हुई ,ताज दारे हरम ,जैसी सूफी कव्वाली के साथ ही अन्य सूफी कव्वाली से शादी के समारोह के माहौल को संगीतमय और यादगार बना दिया। यह लाइव प्रदर्शन शादी की शाम के मुख्य आकर्षणों में से एक था, जिसने पारंपरिक सूफी संगीत के साथ जश्न को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।
यहां ये बात दे कि शहर जावरा में शुक्रवार की शाम एक अनूठे आयोजन का गवाह बनी, जहां विवाह के एक दिन पूर्व शादी और कव्वाली कार्यक्रम ने माहौल को भावुकता और उल्लास से भर दिया। अवसर था कार्यक्रम स्थल जुमा मैरिज हाल मेंआटा चक्की संचालक अब्दुल अजीज की बेटी और नाहरू मोहम्मद पत्रकार की भतीजी की शादी का । इस अवसर पर कव्वाल पार्टी ने अपने कलाम पेश किए जिसकी उपस्थित जानो ने काफी प्रशंसा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य मेहमान उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

Play sound