30 मिनिट में 5000 पौधे रोपने का नगर निगम ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

महापौर प्रहलाद पटेल को वर्ल्ड रिकार्ड के सर्टीफिकेट किये प्रदान

रतलाम 9 फरवरी । अमृत हरित अभियान व ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम के तहत नगर निगम रतलाम द्वारा राम मंदिर से आरो आश्रम लगभग 2.5 किलोमीटर लम्बाई के रोड डिवाईडर पर सबसे तेज 30 मिनिट में 5000 पौधे रोपने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के सर्टीफिकट वेब वर्ल्ड रिकार्ड व लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को प्रदान किये।
ज्ञातव्य है कि 4 अक्टूबर 2025 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम् उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, स्कूल-कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी, स्वंय सेवी संस्था तथा नागरिकों ने राम मंदिर से आरो आश्रम तक के रोड़ डिवाईडर में एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर 30 मिनिट में विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधो का रोपण किया था।
महापौर प्रहलाद पटेल को सर्टीफिकेट प्रदान करने के अवसर पर जनप्रतिनिधि व वेब वर्ल्ड रिकार्ड व लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Play sound