राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि जी कमलेश मा.सा. के जन्मदिन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन 13 फरवरी को

कसरावद । पूज्य गुरुदेव गो रक्षा प्रेमी, राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि जी कमलेश मा.सा. का 70 वा जन्मदिवस मनाने का अवसर आया हे ,उसी क्रम में जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा कसरावद के तत्वावधान में एवं इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर एवं रक्त परिक्षण शिविर का आयोजन दि. 13-02-26 शुक्रवार समय सुबह 12 से 4 बजे तक कसरावद तहसील के ग्राम बामंदी में किया जा रहा है नमिता सचिन प्रदेश उपाध्यक्ष अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच महीला शाखा कसरावद म.प्र. आग्रह किया है कि इस शिविर में सभी सदस्यों को साथ चल कर अपनी सेवा देना है।

Play sound