दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 मंदसौर संभाग के प्रभारी बने हरिराम शाह

रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के कार्यकताओं से करेंगे समन्वय

रतलाम। प्रदेश में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संभाग प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसी क्रम में संगठनात्मक रूप से नवगठित मंदसौर संभाग का दायित्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह को सौंपा गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह (बड़ायला माताजी) को मंदसौर संभाग अंतर्गत आने वाले रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों के प्रशिक्षण महाअभियान का प्रभारी बनाया है, इसके तहत मंदसौर संभाग में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का संचालन और समन्वय करेंगे। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी चुनावी रणनीति से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल लाकड़ ने बताया कि शाह की नियुक्ति पर रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रशिक्षण अभियान को गति मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक मजबूत होगी। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *