
रतलाम, 10 फरवरी । एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में उनकी प्रतिमा सहित सभी बूथ स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सेवा कार्यों में भाग लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि, और कार्यकर्ता प्रातः 10.30 बजे दीनदयाल नगर स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इसके बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू होगा| कार्यकर्त्ता इसमें समर्पण निधि समर्पित करेंगे ।