महावीर जयंती नहीं महावीर जन्म कल्याणक कहें

इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक,31 मार्च 2026 को वर्तमान शासन नायक तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी प्रभुजी का जन्म कल्याणक है । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने भारत वर्षीय समंग्र जैन समाज एवं भारत के सभी जैन परिवारों श्रावक श्राविकाओं से निवेदन और अनुरोध करते हुए कहा कि तीर्थंकर प्रभुजी श्री श्री महावीर स्वामी प्रभुजी के जन्म कल्याणक पर जयंती नहीं तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी प्रभुजी जन्म कल्याणक ही प्रयोग करे श्री महावीर स्वामी जयंती नही । दद्दू ने कहा कि हमारे तीर्थंकर प्रभुजी कोई साधारण इंसान नही थे महान महापुरुष थे जयंती इंसान की मनाई जाती है और पूरे भारत और विश्व में कोई भी जैन श्रावक श्राविका कोई को यह मंजूर नहीं की हमारे प्रभुजी के मान सम्मान में जरा सी भी कमी आए पूरे भारत में सभी राज्य सरकारों से श्री महावीर स्वामी जयंती के स्थान पर तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक करवाने के प्रयास जारी हैं ।यह बताते हुए कि विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के निवेदन पर गुजरात सरकार ने श्री महावीर जन्म कल्याणक कर भी दिया है । भारत वर्षीय जैन समाज अन्य प्रदेश सरकारों से अनुरोध करती है कि आप भी जंयती नहीं जन्म कल्याणक महोत्सव घोषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *