राष्ट्रीय शोध समागम में डाॅ. चाँदनीवाला व्याख्यान देंगे

रतलाम 11 फरवरी। दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान, भोपाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शोध समागम में रतलाम के वेद मर्मज्ञ डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला ‘भारतीय ज्ञान के आधार’ विषय पर व्याख्यान देंगे। दिनांक 12 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में डाॅ. चाँदनीवाला पूरे समय विषय विशेषज्ञ की हैसियत से उपस्थित रहेंगे। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में भारत के चुने हुए तीस विद्वानों के अतिरिक्त देशभर के युवा शोधार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, सुप्रसिद्ध विचारक एवं लेखक सुरेश सोहनी, आचार्य मिथिलेशशरणनंदिनी जी, उच्च शिक्षामंत्री इन्दरसिंह परमार करेंगे। डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला के साथ भाग लेने वाले विद्वानों में पद्मश्री डाॅ. कपिल तिवारी, पद्मश्री जे.के.बजाज, मुकुल कानिटकर, प्रो.गिरीश्वर मिश्र, प्रो.सच्चिदानंद मिश्र, स्वामी नरसिंहानंद प्रमुख हैं।
शिक्षक सांस्कृतिक मंच (संगठन) के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा, संरक्षक एवं परामर्शदाता डाॅ. सुलोचना शर्मा, ओमप्रकाश मिश्र, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, डाॅ. गीता दुबे एवं मंच के सदस्यों ने डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *