रतलाम 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह महोत्सव एवं महाआरती का दो दिवसीय भव्य आयोजन श्री चौमुखा महादेव मंदिर, बागडो का वास में किया जा रहा हैै ।
आर.के. यादव मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में दिनांक 14 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 2.00 बजे श्री चौमुखा महादेव मंदिर में हल्दी कार्यक्रम आयोजित होगा। उसी दिन रात्रि 8:00 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम सम्पन्न होगा। तत्पश्चात मंदिर के बाहर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए काजल गुरु जागीरदार ने बताया कि सर्वप्रथम रत्नपुरी की महारानी श्री कालिका माता को हल्दी अर्पित की जाएगी, तत्पश्चात भगवान महादेव को हल्दी लगाने की विधि प्रारंभ की जाएगी।
दिनांक 15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सायंकाल 7.30 बजे श्री चौमुखा महादेव मंदिर पर परम पूज्य स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती एवं स्वामी श्री देवस्वरूपा नंद जी के सानिध्य में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन रहेगा।
इस अवसर पर सनातन धर्म सभा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि दिनांक 14 एवं 15 फरवरी को आयोजित इस शिवरात्रि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।