भाजपा चलाएगी पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

जिलाध्यक्ष ने किया टोली का गठन

रतलाम 13 फरवरी । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों मे पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 चलायेगी। इसमें मोर्चा, शहरी,ग्रामीण, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, मनोनीत सदस्यों के लिए विभागवार प्रशिक्षण आयोजित होगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर रतलाम जिले मे प्रशिक्षण अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया है। इस टोली संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी को बनाया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण टोली मे जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन , जिला मंत्री अनुज शर्मा को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण की प्रदेश कार्यशाला 19 फरवरी को भोपाल मे होगी। इसके बाद मंडल स्तर से प्रदेश स्तर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *