रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : तीन जिलों में चैन स्नैचिंग व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

रतलाम | रतलाम जिले के जावरा एवं ताल थाना अंतर्गत चेन स्नेचिंग की वारदात सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं से मंगलसूत्र, पर्स एवं मोबाइल छीनने की लगातार हो रही घटनाओं का रतलाम पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय चैन स्नैचिंग गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 05.02.25 को जावरा ,दिनांक 06.02.26 को ताल, आलोट तथा बडोद जिला आगर एवं दिनांक 07.02.26 को सुसनेर जिला आगर व जीरापुर जिला राजगढ मे महिलाओ के गले से मंगलसुत्र व पर्स व मोबाईल छीनने की घटना तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काले कलर की पल्सर से घटना की थी जो थाना ताल की घटना पर थाना ताल पर अपराध क्र 75/26 धारा 304(2) बीएनएस व जावरा की घटना पर थाना जावरा शहर अपराध क्र. 42/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा स्वंय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे विभिन्न थानो, सायबर सेल, सीसीटीवी की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए घटन स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे ट्रैक किए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार अलग अलग जिलों में जाकर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों का रूट ट्रैक किया। सीसीटीवी में दिखे आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सर्कुलेट किए गए। सायबर सेल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर आरोपी विजय पिता मुकेश डिण्डोरिया जाति हरिजन उम्र 21 साल निवासी म.नं. 101 गोरेगांव वास्तु विहार कालोनी थाना रातीबड जिला भोपाल (म.प्र.), राजा खान पिता आशिक खान जाति पठान उम्र 23 साल निवासी मकान नम्बर 567 नेहरु नगर कोटरा थाना कमलानगर भोपाल (म.प्र.), लक्की पिता मृदुन जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी कोलार रोड न्यू अम्बेडकर नगर बंजली थाना कोलार जिला भोपाल (म.प्र.), मयंक पिता सुनील कुमार जाति जैन उम्र 40 साल निवासी दानेश कुंज कोलार रोड भोपाल थाना कोलर भोपाल को गिरफ्तार कर पुछताछ कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया ।

आरोपियो के नाम-

  1. विजय पिता मुकेश डिण्डोरिया जाति हरिजन उम्र 21 साल निवासी म.नं. 101 गोरेगांव वास्तु विहार कालोनी थाना रातीबड जिला भोपाल (म.प्र.)
  2. राजा खान पिता आशिक खान जाति पठान उम्र 23 साल निवासी मकान नम्बर 567 नेहरु नगर कोटरा थाना कमलानगर भोपाल (म.प्र.)
  3. लक्की पिता मृदुन जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी कोलार रोड न्यू अम्बेडकर नगर बंजली थाना कोलार जिला भोपाल (म.प्र.)
  4. मयंक पिता सुनील कुमार जाति जैन उम्र 40 साल निवासी दानेश कुंज कोलार रोड भोपाल थाना कोलर भोपाल

आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड –

  1. आरोपी लक्की के विरुध्द मारपीट , लुट, चोरी,नकबजनी, अवेध शस्त्र रखना ,छेडछाड करना,अवेध वसुली करना जैसे कुल 28 अपराध दर्ज है ।
  2. आरोपी राजा के विरुध्द चोरी व नकबजनी,बलात्कार जैसे 07 अपराध दर्ज है ।
  3. आरोपी विजय के विरुध्द लुट , अवेध शराब की तस्करी करना,चोरी करना,नकबजनी जैसे 06 अपराध दर्ज है।
    आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड के अनुसार जमानत निरस्तीकरण हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

बरामद/जप्त मश्रुका – दो सोने के मंगलसुत्र व सोने के 29 मोती व एक मोबाईल

विशेष भुमिका :- निरी तूरसिंह डावर थाना प्रभारी ताल, निरी स्वराज डाबी थाना बडावदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, उनि कुलदीप देथलिया थाना आई ए जावरा, उनि शिवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी सरसी, उनि राजा तिवारी, उप निरी कुलदीप डाबी चौकी हाटपिपलिया थाना बडावदा, सउनि पंकज भम्भोरिया, प्रआर मनमोहन शर्मा सायबर सेल, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी सायबर सेल, आर विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम, आर बाबुलाल थाना आलोट, आर शुभम सिंह ताल, आर 1050 महिपालसिंह, आर देवेन्द्र डोडिया, आर पारस चावला, आर राहुल , आर नीलेश शर्मा , आर देवेन्द्र कायस्थ ,आर मनीष शर्मा ,आर पवन , थाना जावरा शहर से आर सुरेन्द्रपालसिंह, आर नारायणसिंह, आर अभय चौहान , आर जीवन विश्वकर्मा, थाना माणकचौक, आर रणवीरसिंह, थाना आलोट से आर दीपक पाटीदार, आर अंकित काला, प्रआर शांतीलाल डिंडोर, आर शिवकुमार जाट की विशेष भुमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *