ऐतिहासिक हुआ तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

वेदी सूतन कर मनाया तिलक महोत्सव – सहयोगियों का माना आभार

जबलपुर । संस्कारधानी के शुक्रवारी बजरिया हनुमान ताल में सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा मां जिनवाणी की आराधना को समर्पित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय बनाया गया जिसका तीन दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव वेदी प्रतिष्ठा, जिनवाणी अस्थास्प, कलशारोहण, वेदी सूतन, तिलक महोत्सव विविध अनुष्ठाओं के साथ ऐतिहासिक रूप से साआनंद संपन्न हुआ।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में वेदी सूतन कर्ता बनने का सौभाग्य जिनशासन सेवक रामडिम मूरी परिवार को प्राप्त हुआ, जिनके मंगल आमंत्रण पर युवा रत्न बाल ब्रह्मचारी आत्मानंदजी, बाल ब्रह्मचारी धर्मेंद्र भैया ब्रह्मचारी भाई बहन साधकों सहित प्रतिष्ठाचार्य पं. महेशकुमार जैन बटियागढ़, पं. अशोक जैन भोपाल, पं. मुकेश जैन राजनगर, सह प्रतिष्ठाचार्य पं. सम्यक जैन एवं पं. अर्जव जैन गंज बासौदा, विद्वतजन, श्रेष्ठिगणों सहित पूरे देश से बड़ी संख्या में गुरुभक्त श्रावक – श्राविकाएं महोत्सव में सम्मिलित हुए धर्माराधना की।
रविवार के शुभ दिन प्रातः काल की मंगल बेला पर सभी वेदी सूतन कर्ता जोड़ो सहित बालक – बालिकाओं ने मंत्र जप कर ध्यान सामयिक में हिस्सा लिया और समवशरण मंडप से चैत्यालय की ओर प्रस्थान किया जहां सभी ने विधि विधान पूर्वक वेदी सूतन कर आनंद उत्सव मनाया एवं तिलक की मंदिर विधि में वीतरागी देव – शास्त्र – गुरु भगवन्तों की भाव पूजन कर महोत्सव की पूर्णता की ओर सभी को मंगल महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
मंगल महोत्सव में मेला नायक बनने का सौभाग्य महेन्द्रकुमार, सुरेन्द्र कुमार, प्रशांत, डॉ. निशांत, विक्रांत, शशांक जैन समस्त पुष्पजी परिवार जबलपुर, सागर, नागपुर, भोपाल को प्राप्त हुआ वहीं संगीत के माध्यम से धर्म प्रभावना कराने में संगीतकार नंदन जैन, सचिन जैन छिंदवाड़ा, अंकित समैया, रागनी जैन एवं अनिमेष जैन जबलपुर ने अध्यात्म की गंगा बहाई, दीपक राज जैन, नितिन जैन एवं भूपेंद्र जैन तारण टीवी ने मीडिया का दायित्व बखूबी निभाया कर जिनशासन की प्रभावना की।
इनका मिला सहयोग –
मंगल महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने में सकल तारण समाज, युवा परिषद, महिला मंडल, बालिका मंडल सहित सम्माननीय मीडिया, जिला शासन, पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, नगर निगम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिनका सकल तारण समाज, आयोजक रामडिम मूरी परिवार सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश समैया, शरद समैया पुखराज, सीए राहुल जैन, राजू परासिया, मनोज मंटू कुंडा वाले, पं. संतोष जैन भाईजी, जतिन समैया, प्रियंक समैया, राजेश दिगंबर ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *