अजमेर – बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस समय में आंशिक बदलाव

रतलाम 16 फरवरी । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली अजमेर – बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस का भरुच स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 17 फरवरी, 2026 से भरूच स्टेशन पर आगमन 08.55 बजे एवं प्रस्थान 08.57 बजे होगा।
यात्रीगण कृपया कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *