सुमित मोड बने थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्य प्रदेश संस्था के रतलाम जिला अध्यक्ष

रतलाम । थैलेसीमिया सिकल सेल जन जागरण समिति मध्य प्रदेश के संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर नीमच, अध्यक्ष पंडित विकास शुक्ला जबलपुर, मार्गदर्शक गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा पवार, कोषाध्यक्ष विनीत मेहंदीरता उज्जैन, की अनुशंसा से उज्जैन संभाग प्रभारी राहुल चौहान ने थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश के कार्य में सतत सहयोग करने वाले रक्तदाता सुमित मोड को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
दायित्व की घोषणा करते हुए रतलाम जिले में इस अनुवांशिक बीमारी को रोकने में केंद्र शासन, प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य को गति प्रदान करने का लक्ष्य दिया है।
समिति के मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित मोड मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्य करते हुए लगातार 5~ 6 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर स्वयं भी अपने जन्मदिन पर अपने मित्रों के साथ रक्तदान कर रहे हैं| रक्तदाता सुमित मोड विगत अनेक वर्षों से गोविंद काकानी एवं वर्षा पंवार के साथ थैलेसीमिया सिकल सेल बच्चों के लिये कार्य कर रहे हैं | इसी सेवा कार्य की भावनाओं को देखकर उन्हें यह बड़ा दायित्व सोपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *