होली त्योहार को ध्यान मे रखते हुये तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित

रतलाम। होली त्‍योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्‍त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही तीन जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्‍तारित किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: –

1.ट्रेन संख्या 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 25 फरवरी, 2026 निर्धारित है, 25 मार्च, 2026 तक बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी से प्रति बुधवार को तथा ट्रेन संख्या 09006 भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी, 2026 निर्धारित है, 27 मार्च, 2026 तक भिवानी से प्रति शुक्रवार को चलेगी।
2.ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी, 2026 तक निर्धारित है 27 मार्च, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी, 2026 निर्धारित है, 28 मार्च, 2026 तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।
3.ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम- भागलपुर स्‍पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी, 2026 तक निर्धारित है 27 मार्च, 2026 तक गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर – गांधीधाम स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 02 मार्च 2026 निर्धारित है, 30 मार्च 2026 से प्रत्येक
सोमवार को चलेगी।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।