नवकार सेवा संस्थान सिटी 2 रतलाम द्वारा सेवा गतिविधियां सम्पन्न

रतलाम। नवकार सेवा संस्थान सिटी 2 रतलाम द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां खाचरोद रोड पर संपन्न की गई। क्लब अध्यक्ष ऊषा भंडारी व सचिव संगीता पोरवाल ने बताया कि प्रारंभ में संस्थान सदस्यों ने नवकार मंत्र की आराधना प्रस्तुत की। इसके पश्चात गौशाला में गोवंश को पशु आहार हरा चना विभिन्न प्रकार के फल का आहार गौ माता को खिलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिन में विजेता रहे सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भविष्य की सेवा गतिविधियों पर चर्चा कर कार्य योजनाएं बनाई गई इस दौरान विभिन्न सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *