भारतीय जैन संघटना की बामंदी इकाई का गठन

कसरावद। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे जैन समाज के राष्ट्रीय संगठन भारतीय जैन संघटना की ग्राम बामन्दी इकाई का गठन किया गया। भारतीय जैन संघटना कसरावद इकाई के अध्यक्ष सचिन लूणीया के सद प्रयासों से सकल जैन समाज ग्राम बामंदी में नवीन इकाई के चार्टर अध्यक्ष के रूप में दीपक जैन, सचिव प्रशांत जैन, उपाध्यक्ष संदीप जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य कल्पना जैन, दीपाली जैन, वैशाली जैन, नीता जैन, नीलम जैन को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। संघटना के जिला अध्यक्ष अशोक जैन ,विभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन , विभागीय उपाध्यक्ष मीता जैन, नगिन धनोते,नवीन लुनिया,संजय जैन, प्रेमचंद कवाड़,दिलीप लूणीया आदि ने नवीन टीम को बहुत-बहुत बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *