बसन्त की बेला प्रेम का त्योहार,दम्पत्ती साथियो ने एक दूजे से किया प्यार का इजहार

जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेन्ट्रल द्वारा रविवार को कर्णावत एवेन्यू में शाम ए मोहब्बत का आयोजन किया गया जिसमे सभी दम्पत्ती साथियो ने अपने जीवनसाथी को गुलाब देकर डांस के द्वारा शायरियों के साथ प्रेम का इजहार किया । सभा मे अध्य्क्ष संजय सुराणा ने कहा कि प्रेम जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण है और पति पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास पर टिका होता है और यू हम रोजमरा के कार्यों में व्यस्त रहते है और जीवनसाथी को प्रेम की व्याख्या नही कर पाते या कभी कह नही पाए तो ऐसे आयोजनों में सभी ने उम्र के हर पड़ाव में रहते हुए भी एक दुंजे को इजहार किया और डांस एवम अपनी भावनाओं को व्यत किया । इसी के साथ मनोरंजक कपल गेम भी रखे गए जिसमे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम सयोजक हेमा पगारिया, रूपा ओस्तवाल, मनीषा पगारिया,आभा ठोरा सहसयोजक रुचि बाफना,ईशा कांठेड़,मुस्कान बाफना थे।विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम महेंद्र सेठिया,वैभव चपडोद, एवम द्वितीय स्थान पर सौरभ मेहता,कुणाल कोचट्टा रहे।
उक्त आयोजन में संस्थापक अध्य्क्ष हिम्मत धारीवाल,पूर्वाध्य्क्ष अरुण संघवी, ललित जैन,विनोद ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष आदर्श दख,संतोष चोरडिया,कमल चपडोद,दिलीप चत्तर,सुरेश ओस्तवाल,श्रीपाल मूणत,नीलेश टुकड़ियां,नरेश मारवाड़ी,धर्मेंद्र मांडोत,दिलीप पगारिया,राकेश ठोरा,सौरभ दुग्गड़ आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *