बाजेडा फांटा पर मार्किंग, स्ट्रक्चर पेंटिंग, सोलर बिलंकर कैट आइस एवं स्पीड ब्रेकर बनाए गए

रतलाम 16 फरवरी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा बाजेडा फांटा पर सड़क सुदृढ़ीकरण, दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा में सुधार हेतु एम पी आर डी सी के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार बाजेड़ा फन्टा चेनेज 103+900 पर रोड़ का रिन्युवल किया गया, जिस पर रोड़ मार्किंग एवं स्ट्रक्चर पेंटिंग एवं सोलर बिलंकर एवं कैट आइस का कार्य किया गया है। बाजेड़ा फन्टे से नामली साइड गलत दिशा (Wrong Side) जाने वाले वाहन के लिए (कृपया विपरित दिशा में वाहन न चालये) एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र एवं Go Slow के Sign Board एवं Delineators लगवाए गए है। बाजेड़ा फन्टे पर 30 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा के बारे में सड़क इस्तेमाल करने वालों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, सड़क इस्तेमाल करने वालों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *