समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु अब तक 1644 किसानों का पंजीयन किया गया

किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च

रतलाम 16 फरवरी । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जाएँगे । पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे द्वारा संचालित 188 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करवाए जा सकते है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत पंजीयन केन्द्र संचालन हेतु इच्छुक केन्द्र/संस्था ई-उपार्जन पोर्टल पर अपने केंद्र का पंजीयन अगले दौ दिवस में अनिवार्यतः करवाए।
जिले में अब तक तहसील आलोट में 268, रतलाम ग्रामीण में 515, जावरा में 305, ताल में 167, पिपलौदा में 228, रतलाम नगर में 99, सैलाना में 25, रावटी में 16 एवं बाजना में 21 किसान पंजीयन करवाए गए है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 1644 किसान पंजीयन किए जा चुके है। शासन द्वारा किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *