
रतलाम। आज मालपुरा के महाराजा श्री जिनकुशल सुरीश्वर जी महाराज की 693वीं स्वर्गारोहण तिथि के पावन अवसर पर, खरतरगच्छ युवा संघ द्वारा जीवदया का पुनीत कार्य संपन्न किया गया।
इस मंगल अवसर पर त्रिवेणी गौशाला जाकर लाभार्थियों के पुण्य सहयोग से गौ-सेवा की गई। गौ सेवा में सब्जी: 300 kg (ताजी सब्जियाँ), हरी घास: 2 गाड़ी, खेतलपुर गौशाला: 1 गाड़ी घास गुड़: 3 पेटी पशु आहार: 1 बोरी का आहार कराया गया। इस मोके पर खरतरगच्छ युवा संघ द्वारा सभी पुण्यशाली लाभार्थियों की खूब-खूब अनुमोदना की गई और आपके इस निस्वार्थ सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर खरतरगच्छ युवा संघ के कपिल सुराणा, मिलन राखेचा, रौनक लालन, अमित नाहटा, राहुल छाजेड, जितेंद्र चोपड़ा, आलोक गांधी, मनीष लालन, अंकित श्रीमाल मधुर दासोंत, सौरभ श्रीमाल, मयंक लालन, गोरव चौरडिया, आशीष राखेचा, आलोक कोठारी, भूपेंद्र पावेचा, यश राखेचा, मनोज छाजेड आदि उपस्थित थे। गौ माता का आशीर्वाद और गुरुदेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे।