अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाये

स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

रतलाम 17 फरवरी। कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थय समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने मातृ-मृत्यु मामलों की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव की अनुमानित तिथि के आधार पर नजदीकी प्रसव केन्द्र के साथ उनकी मैपिंग की जाए और समय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। कलेक्टर ने विगत बैठक से अब तक की प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले की समस्त गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए प्रोटोकॉल अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं गर्भवती महिलाओं में सीवियर एनीमिया मैनेजमेंट, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस के स्टैंडर्ड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से आमजन को शासन के निर्देशानुसार सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। बैठक मे डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल त्रिचल, जिला चिकित्सालय रतलाम की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ए पी सिंह, जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा , डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मोर्य, डॉ प्रमोद प्रजापति, आयुष्मान प्रभारी श्री आनंदीलाल जैन, पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर श्री जय सिंह सिसोदिया, एन एम ए श्री शरद शुक्ला , श्री विपिन शर्मा, श्री निलेश चौहान, शहरी नोडल अधिकारी डॉ प्रभात रंजन विभिन्न विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बीसीएम बीसीएम, बी ई ई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *