मुक्तागिरि तीर्थ क्षेत्र में कल होगी जैनेश्वरी दीक्षाएँ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । प्रदेश तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरी में हजारों गुरु भक्तों का होगा सेलाब नव दीक्षाएँ देखकर धन्य करेंगे अपने नयन। और नमोस्तु शासन जयवंत हो गुंजायमान ‌। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य नवाचार्य आचार्य समय सागर जी संसघ के चरणों मे, प्रदेश भर से परम गुरु भक्त जन पहुंच रहे हैं। इंदौर नगर से 11बसो से समाज जन तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरि पहुंच रहे है।*
_हर भक्त शीष्यो की भावना रहती है कि उन्हें पूज्य गुरुदेव के हस्त कमलों से जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त हो इसी स्वप्न को चरितार्थ करने हेतु निर्यापक श्रमण मुनिश्री नियम सागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण मुनि श्री वीर सागर जी शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज एवं अन्य पूज्य मुनिश्री के उपसंघों से एलक एवं छुल्लक को मुनि दीक्षा ग्रहण हेतु विद्याशिरोमणि नवाचार्य आचार्यश्री समयसागर जी महाराज के चरणों मे मुनि दीक्षा के लिए भेजा गया है। संभाववित है कि 23 एलक/छुल्लक जी की मुनिदीक्षा प्रदान करेंगे। दीक्षा पूर्व आज छुल्लक महाराजों द्वारा अपने गुरुदेव समय सागर जी को आहार दान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दद्दू ने कहा कि मुक्तागिरि क्षेत्र पर त्रिदिवसीय आयोजन होने से भारी संख्या समाज जन गुरु भक्तों के पहुँचने का क्रम शुरू हो गया है। दद्दू ने कहा कि दीक्षा महोत्सव में पूरे भारत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरी पहुंच रहे हैं। ज्ञातव्य है कि इंदौर नगर के धर्म निष्ठ परिवार के मुकेश बाकलीवाल परिवार के ऐलक सुद्रर्ण सागर महाराज मुनि दीक्षा ग्रहण करेंगे। इसके पूर्व मुक्तागिरि तीर्थ क्षेत्र में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 11 फरवरी 1998 को मुनि दीक्षा प्रदान की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *